Saturday, October 30, 2021

गांव-गांव लगाई जा रही है समाजवादी महिला चौपाल

 गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के गांव गांव में समाजवादी महिला चौपाल लगाकर समाजवादी सरकार में किये गए कार्यो को जनता तक पहुंचाया जा रहा है और महिलाओ की भागीदारी को बताया जा रहा है गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा से टिकट के दावेदार आशुतोष शर्मा ने बताया महिलाओं का सरकार को बनाने में बराबर का योगदान रहता है और हमारी समाजवादी सरकार का यह पुराना इतिहास रहा है की महिलाओं के सम्मान को सबसे ऊपर रखने का कार्य समाजवादी के लोग और समाजवादी सरकार करती है राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव महिलाओ के लिए अपने कार्यकाल में विभिन्न योजनाओ के माध्यम से उत्तर प्रदेश की महिलाओ को सम्मान देने का भी कार्य कर चुके है  छात्राओं के लिए लैपटॉप, महिला हेल्पलाइन, महिलाओ के लिए एम्बुलेंस सेवा, वृद्धा पेंशन जैसी अनेक योजनाएं समाजवादी सरकार में चलाई गयी जिससे उत्तर प्रदेश की महिलाओ को सम्मान के साथ साथ बेहतर जीवन जीने का मौका मिला | 

गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में प्रत्येक गांव में समाजवादी महिला चौपाल लगाई जाएगी और उनके लिए लगातार कार्य किया जायेगा आशुतोष शर्मा ने बताया हमारी प्राथमिकता रहेगी समाजवादी सरकार आने पर गांव की प्रत्येक महिला का सम्मान हो और उनके लिए रोजगार के साधन तैयार किये जाये ताकि गांव की महिलाएं भी बेहतर जीवन जी सके इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अंकित भढ़ाना, पूर्व प्रधान नरेंद्र नागर, समाजवादी नेता विक्रम गुर्जर, वीरेंद्र कश्यप सहित काफी लोग मौजूद रहे | 

Monday, October 18, 2021

सपा नेता आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में महिला सम्मान समारोह आयोजित

 गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में समाजवादी महिला सम्मान समारोह का आयोजन | गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा से प्रबल दावेदार आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में किया गया | जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो धर्मेंद्र यादव जी शामिल हुए | 

सपा नेता आशुतोष शर्मा ने बताया आज का कार्यक्रम विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओ के द्वारा किये गए उत्कृष्ट कार्य को लेकर किया गया है | जिसमे उत्कृष्ट कार्य करने के लिए महिलाओ को राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो धर्मेंद्र यादव जी के द्वारा सम्मानित किया गया है | राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो धर्मेंद्र यादव जी ने कहा की भाजपा सरकार में उत्तसर प्रदेश में महिला उत्पीड़न चरम पर है और रोजाना महिलाओ के साथ शोषण और अत्याचार भड़ता जा रहा है | समाजवादी पार्टी की सरकार में महिलाओ की सुरक्षा के लिए और उनके सम्मान के लिए विभिन्न योजनाएँ अखिलेश यादव जी के माध्यम से चलाई गयी जिसमे 1090 और कन्या विद्याधन, छात्राओं को लेपटॉप, 108 और 102 एम्बुलेंस सेवा अदि प्रमुख है |  

समाजवादी नेता आशुतोष शर्मा ने बताया आज जिस प्रकार हालात बने हुए है महंगाई, बेरोजगारी, महिल उत्पीड़न, किसानो के साथ अन्याय और अत्याचार इससे साफ़ जाहिर हो गया है आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ही एकमात्र विकल्प बची है  समाजवादी पार्टी की सरकार में किसानो का कर्ज माफ़ किया गया, उत्तर प्रदेश में मेट्रो की शुरुवात हुई, लखनऊ - आगरा एक्सप्रेसवे बना और उत्तर प्रदेश के ज्यादातर विकास कार्य अखिलेश यादव की सरकार में कराए गए आज जनता पुराने दिनों को याद कर रही है और समाजवादी की सरकार बनाने के लिए एकजुट और उत्साहित है कार्यक्रम का संचालन अंकित भड़ाना ने किया इस मौके पर लगभग 40 गांव के ग्राम प्रधान, सैकड़ो सामाजिक कार्यकर्त्ता और हज़ारो की संख्या में सम्मानित लोग मौजूद रहे 


गांव-गांव लगाई जा रही है समाजवादी महिला चौपाल

 गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के गांव गांव में समाजवादी महिला चौपाल लगाकर समाजवादी सरकार में किये गए कार्यो को जनता तक पहुंचाया जा रहा है...